Search

May 10, 2026 12:55 am

पुलिस की छापेमारी में 10.71 लाख की प्रतिबंधित लॉटरी बरामद, एक गिरफ्तार।

पाकुड़: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित लॉटरी की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक एक ग्लेमर मोटरसाइकिल से अवैध लॉटरी की खेप लेकर ठिकाने लगाने जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया। इसी बीच जैसे ही दोनों युवक मोटरसाइकिल से आते दिखे, पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक को पकड़ लिया।तलाशी में युवक के पास से 304 बंडल (कुल 15200 पीस) प्रतिबंधित लॉटरी बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख 71 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।गिरफ्तार युवक की पहचान अलिउल शेख (24), पिता असराफुल शेख, ग्राम झिकरहटी, थाना पाकुड़ (मु०), जिला पाकुड़ के रूप में हुई है। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मालपहाड़ी ओपी में कांड संख्या 251/2025, दिनांक 15.09.2025 दर्ज कर न्यायालय में अग्रसारित किया है।छापामारी दल में ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता, एएसआई संजय कुमार, एएसआई भूदेव कुमार और आरक्षी जानकी प्रसाद शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!