बस में सवार सभी बाराती सुरक्षित।
Also Read: नगर परिषद, पाकुड़ में उपाध्यक्ष पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के अमड़ापाड़ा -लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क चितलोफॉर्म के समीप सोमवार को बाराती से भरा बस दुर्घटना होते होते बाल बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार बस संख्या डब्ल्यू बी 57ए 7786 थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव से बाराती लेकर लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहा था चितलो फॉर्म में चढ़ाई होने के कारण चालक ने गाड़ी को नियंत्रण नहीं कर सका जिससे गाड़ी लुढ़कते हुए पीछे खेत में जा घुसा।हालाकि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार का जान माल का क्षति नहीं पहुंचा है।सभी बाराती सुरक्षित बच गया है। इधर लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं।
Also Read: गैस सिलेंडर की किल्लत पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, सत्तापक्ष ने केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन






