प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)थाना क्षेत्र के तिलका मांझी चौक के समीप शुक्रवार को गिट्टी लदा हाइवा और वेनयू कार से आमने सामने टक्कर हो गया जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 17ए 3304 दुमका की ओर गिट्टी लाद कर आ रहा था वही विपरीत दिशा से आ रहे वेन्यू कार संख्या जेएच 16जी 5030से सीधी टक्कर हो गया। हालाकि इस टक्कर से किसी भी प्रकार का हताहत होने की सूचना नहीं है। वही आमने सामने की टक्कर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।







