Search

May 12, 2026 11:31 am

साइबर अपराधियों के द्वारा एयरटेल सिम चालू करने के नाम पर ₹25000 की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।

सुस्मित तिवारी।

हिरणपुर (पाकुड़) एयरटेल सिम चेंज करने गया व्यक्ति के खाते से 25000 हजार रुपया 5 बार में निकासी करने का मामला हिरणपुर थाना में दर्ज किया गया है, दिए गए शिकायत के अनुसार तोड़ाई निवासी गणपति मंडल पिता नितिन मंडल ने अपने बंद पड़े एयरटेल सिम संख्या 8294969064 को चालू करने के लिए एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर के पास 17/ 6/ 24 को गया था हो, सिम चेंज करने के बाद दुकानदार ने कहा कि 2 घंटे बाद सिम चालू हो जाएगा जबकि चालू नहीं हो पाया दोबारा जाने पर दुकान बंद मिला, पुनः तीसरे दिन 7:00 बजे जाने पर दूसरा सिम चेंज करके दिया गया,दूसरा सिम सुबह 9:10 बजे चालू हो गया, इसके बाद बैंक अकाउंट चेक करने पर सारा रुपया खत्म हो चुका था। पीड़ित का दावा है कि सिम बंद रहने के दौरान 5000 करके चार बार और एक बार 4300 का निकासी कर लिया गया था, जिसका यूपीआई बनाया गया था जो कमराल 7972@ok है।
पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की उचित कार्रवाई करने का गुहार लगाया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!