Search

May 8, 2026 8:40 pm

जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, डीसी ने कहा—समस्याओं का होगा त्वरित समाधान।

पीडीएस, सड़क, आवास व जमीन विवाद के मामलों पर सख्ती, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश।

पाकुड़: आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन की पहल के तहत शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने सभी की शिकायतें सुनीं और भरोसा दिलाया कि हर मामले की जांच कर शीघ्र समाधान किया जाएगा। जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने पीडीएस दुकान की अनियमितता, सड़क निर्माण, आवास योजना में लाभ, जमीन विवाद तथा ट्रांसफार्मर हटाने जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मामलों की स्थलीय जांच कर जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।
जनता दरबार के जरिए प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद की प्रक्रिया मजबूत होती दिखी, जिससे लोगों में भरोसा बढ़ा है कि उनकी समस्याओं पर अब तेजी से कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!