अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड प्रांगण स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्शिला सोरेन सहित वशिष्ठ अतिथि पंचायत के मुखिया अनिता सोरेन , उप प्रमुख अर्चना देवी , प्रधान शिक्षक कालीचरण मरांडी ,आराधना झा, पूर्व शिक्षक उमेश सहनी , राजकिशोर प्रसाद , अमर भगत , अर्जुन चौधरी सहित अन्य शिक्षको के अलावे समाजसेवी एवं विद्यालय के छात्र, छात्राओं ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी । वहीं मौके पर ही विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई। मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए बीईईओ मर्शिला सोरेन ने शिक्षक प्रमोद सिंह का शेष बचे जीवन की मंगलकामना की । उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक प्रमोद सिंह ने 22-01-1997 से यहाँ 27 वर्षों तक एक ही विद्यालय में शिक्षक के रूप में सेवा प्रदान किया जो संतोषजनक रहा । साथ ही इसी विद्यालय के शिक्षक कालीचरण मरांडी को प्रधान शिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया । मौके पर अन्य विद्यालय के दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे ।






