Search

October 4, 2026 2:31 pm

दो पहिया वाहन जांच अभियान चलाकर वसूला गया 48700 रुपये का जुर्माना।

सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया वाहन जांच अभियान।

सतनाम सिंह

पाकुड़ में दो पहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बगैर हेलमेट और बगैर इंश्योरेंस के चल रहे वाहन स्वामियों से जुर्माना वसूला गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना और नगर थाना में लगाया गया था। इस जांच के दौरान, लगभग 40 से 45 वाहनों की जांच की गई और बगैर हेलमेट और बगैर इंश्योरेंस के चल रहे वाहन स्वामियों से ऑन द स्पॉट ऑन लाइन चालान के माध्यम से ऑनलाइन चालान निर्गत किया गया। इस अभियान में रोड सेफ्टी टीम और अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस अभियान के दौरान, कुल 48700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान पाकुड़ महोदय के आदेशानुसार चलाया गया था, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना था।

img 20241206 wa0009533176204507007310

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!