Search

May 4, 2026 9:18 am

वाहन जांच अभियान, 12 चालकों से वसूला गया जुर्माना।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा में गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी के देखरेख में डीटीओ के कर्मियों ने थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बीस वाहन चालकों का हेल्मेट, इंश्योरेंस, डिक्की आदि की तलाशी ली गई।

बिना हेल्मेट और कागजात के चलने वाले चालकों पर कार्रवाई

वहीं बारह बिना हेल्मेट और बिना कागजात के चलने वाले वाहन चालकों से 14,300 रुपये का चालान काटा गया। इस दौरान वाहन जांच देख कई चालक पीछे मुड़कर भागते देखे गए।

मौके पर मौजूद थे डीटीओ के कर्मी और थाना के जवान

मौके पर डीटीओ के कर्मी जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, अमित राम, सहित थाना के जवान उपस्थित थे। इस वाहन जांच अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन करवाना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना था।

img 20250529 wa00324312954359885958664

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!