Search

February 19, 2026 3:20 pm

प्रोजेक्ट प्रयास अंतर्गत आईटीआई सोनाजोड़ी पाकुड़ में विश्वकर्मा पूजा सह दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन।

पाकुड़, प्रोजेक्ट प्रयास अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोनाजोड़ी, पाकुड़ में आज विश्वकर्मा पूजा सह दीक्षांत समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री राहुल कुमार एवं आरजेडी जिला अध्यक्ष श्री महावीर मड़ैया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने भगवान विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं को लगातार नियुक्तियां दे रही है, इसलिए सभी प्रशिक्षुओं को गंभीरता से प्रशिक्षण लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं को इसके लिए प्रेरित किया।।उपायुक्त ने तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, आज का युग कौशल का है और आईटीआई जैसे संस्थान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। समारोह में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य, प्रशिक्षक, विद्यार्थी एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर