राजकुमार भगत
पाकुड़।बुद्ध जयंती के शुभ अवसर पर बौद्ध धर्मालंबियों द्वारा बुद्ध जयंती का उत्सव उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया । बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पाकुड़ जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किसान पासवान की अगुवाई मे बौद्ध अनुयायियों ने शहरकोल स्थित सिद्धार्थ होटल से रथ में सवार भगवान बुद्ध की प्रतिमा के साथ अम्बेडकर चौक तक पैदल मार्च निकाल कर शांति का संदेश दिया। रथ पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा अति रमणीय थी। रथ पर बुद्धम शरणम गच्छामि संघम शरणम गच्छामि की मंत्र उच्चारण से वातावरण भक्ति में हो गया। सभी ने अपने-अपने दरवाजे से भगवान बुद्ध की प्रतिमा को नमन किया। कार्यक्रम मे झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी, पाकुड़ जिला कांग्रेस महासचिव सोनू आलम,सचिव मोफ़िज अंसारी, निरंजन मिश्रा, मनीरामपुर मुखिया मजीबूर रहमान,राजीकुल,सफीकुल, मिसबाहउल मिसबाहुल आदि शामिल थे।






