Search

June 19, 2026 2:31 pm

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता की अध्यक्षता में जल सहिया की बैठक आयोजित की गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड सभागार पाकुड़िया में शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता चंदन कुमार की अध्यक्षता में सभी जल सहिया की बैठक हुई । बैठक में निर्देश देते हुए कनीय अभियंता ने कहा कि ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत जिन जिन गांवों में लाभुको को हर घर जल नल योजना का कनेक्शन दिया गया है या दिया जाएगा उनसे फर्स्ट टाइम कनेक्शन रजिस्ट्रेशन चार्ज 310 रूपये एवं मासिक सेवा शुल्क कम से कम 62 रूपया करके रसीद काटकर वसूला जाय। बैठक में प्रखंड समन्वयक मार्कुश किस्कू ने सभी जल सहिया को कहा कि शौचालय विहीन घरों को चिन्हित कर घर के मालिक को शौचालय निर्माण करवाने हेतु उन्हे प्रेरित करें । शौचालय निर्माण के बाद लाभुको के खाते में 12 हजार रुपया करके भेजा जाएगा ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!