Search

September 12, 2026 12:39 am

लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

प्रशांत मंडल

लिटिपाडा (पाकुड़)थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति कि बैठक जनप्रतिनिधि, मुखिया, ग्राम प्रधान, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य, सभी समुदाय के गण्यमान्य व्यक्ति, बकरीद कमिटी के सभी अध्यक्ष, सचिव के साथ थाना प्रभारी अभिषेक कुमार कि अध्यक्षता में हुई। उक्त बैठक में सभी के द्वारा एक स्वर में बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाने हेतु निर्णय लिया गया। साथ ही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भाती इस वर्ष भी थाना क्षेत्र के बकरीद पर्व शांति पुर्ण तरिके से मनाये ।कोई भी पर्व भाईचारे का प्रतीक होता है। पर्व में कोई भी हुड़दंग नहीं मचायेंगे। पर्व को पर्व कि तरह शांतिपूर्ण तरीके से मनाना है।पुलिस कि नजर हर जगह पर रहेगी। कोई भी अफवाओ पर ध्यान ना दे। अगर किसी प्रकार का अफवाह का पता चलता है तो तुरंत थाना को सूचित करें। साथ ही कहा अफवाह फ़ैलाने वाले व्यक्ति पर पुलिस कि पैनी नजर रहेगी।उन पर कानूनी कार्यवाही किया जाएगा।मौके पर सभी समुदाय के लोग, पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!