Search

October 18, 2026 1:32 am

आयुष्मान अभियान को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक की गई।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार की बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव के अध्यक्षता में आयुष्मान अभियान को लेकर बैठक की. बैठक में आयुष्मान के नोडल डॉक्टर संजय कुमार, डीपीसी चंद्रशेखर प्रसाद, सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार किस्कु, बीएम शैलेश कुमार, एमओ सुमित मिश्रा, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, जेएसएलपीएस के कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे. बैठक में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि 15 जून से 30 जून तक आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर अभियान चलाई जा रही हैं. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर प्रेरित करने का निर्देश दिया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!