Search

May 12, 2026 1:19 am

आत्मा कार्यालय में कृषक मित्रों के प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा कार्यालय पाकुड़िया में सोमवार को कृषक मित्रों के प्रखंड अध्यक्ष जतन मरांडी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई । उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा कृषक मित्रों की मांगों को पूरा नहीं कर बहुत बार सिर्फ अश्र्वासन ही दिया गया है और कृषकों को अश्र्वासन देकर ठागने का काम किया है । हमलोगों की विभिन्न मांगे है कृषक मित्र का सम्मानजनक मानदेय लागू होना चाहिए , कृषक मित्र को स्थाई किया जाय , कृषक मित्रों के किसी भी मांग को अभी तक कोई भी लागू नहीं किया गया । इसके विरोध में पुरे प्रदेश के कृषक मित्रों ने हाईकोर्ट में केस दर्ज करने के लिए निर्णय लिया गया है । मौके पर जतन मरांडी, श्रीनाथ हेंब्रम, अजय भंडारी, सिराजुद्दीन अंसारी, अब्दुल मानाप अंसारी, साइमन मरांडी,स्टेनशिला मुर्मू सहित अन्य कृषक मित्र उपस्थित थे।

img 20240311 wa00386729538098994113411

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!