Search

May 16, 2026 11:21 pm

भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने को लेकर मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया राजमहल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को विजय दिलाने हेतु पाकुड़िया भाजपा कार्यालय में मंगलवार को मंडल स्तरीय बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय भगत की अध्यक्षता में किया गया । इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य स्थित शामरी विधानसभा की विधायिका उद्देश्वरी पाईकारा मौजूद थी । बैठक में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए आगे की रणनीतियों एवं जिम्मेदारियों लिए विशेष चर्चाएं की । साथ ही सभी भाजपा प्रेमियों को तन-मन से परिश्रम करने की अपील की । बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री शिला रानी हेम्ब्रम , महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष बिटिया मुर्मू , पूर्व विधायक सुफल मरांडी, देवीधन टुडू, एलियन हांसदा, हिरदानंद भगत, विस्तारक संजय दास, अभिमन्यु भंडारी, गौतम शाह सहित भाजपा के दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

img 20240514 wa00347204946077806319080

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!