Search

October 23, 2026 8:31 pm

थाना परिसर में रामनवमी कमेटी के साथ बैठक आयोजित की गई।

रामनवमी अखाड़ा समिति को दिए कई दिशा निर्देश।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया (पाकुड़)रामनवमी में अखाड़ा जुलूस एवं पूजा पाठ को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह एवं बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी की संयुक्त अध्यक्षता में रामनवमी कमेटी के साथ एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में रामनवमी कमेटी के सदस्यों से रामनवमी जुलूस में रूट चार्ट सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी लिय।रामनवमी कमेटी को बीडीओ साइमन मरांडी एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने आदर्श आचार संहिता से जुड़े कई बातें सांझा की साथ ही यह भी बताया कि जूलुस में संबंधित बाजा पर कोई भी जाति , राजनीतिक दल, धर्म विशेष के विरूद्ध किसी प्रकार का गाना नहीं बजाया जाएगा। रात- 10 बजे के बाद किसी प्रकार का गाना या साउंड नहीं बजाया जाएगा । साउंड 55 डी०बी० के ऊपर अवाज नहीं रखा जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आचार संहिता का अच्छे से अनुपालन करना है। उल्लंघन के उपरांत विधि- सम्मत कार्रवाई किया जाएगा । साथ ही बैठक के उपरांत रामनवमी में जुलूस निकलने वाले रास्ते का एक-एक गली मोहल्ला का निरीक्षण किया। मौके पर कमेटी के शंभू भगत, गुड्डू चौधरी, सुबोध भगत, मुकेश यादव , सुमन सौरभ सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

img 20240414 wa00482341053821116061445

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!