सुदीप कुमार त्रिवेदी
गुरूवार को जिला नियोजनालय पाकुड़ के द्वारा कार्यालय परिसर मे एक दिवसीय दंत्तोपंथ ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें आँठवी से ग्रेजुएट पास युवक युवतियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में इलाइट पब्लिक स्कूल, डी ए बी पब्लिक स्कूल, सी ए बी टी लोजिस्टिक, ए टू जेड कंसल्टेंसी, भारत फाइनेंशियल, एस आइ एस लिमिटेड, बेस्ट जाॅब, राँची, सेवा सहयोग सिक्योरिटी एंड फेसिलीटि मेनेंजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ग्रामीण शिक्षा एवं प्रशिक्षण फाउंडेशन, सी ए आई टी इडीयूस प्राइवेट लिमिटेड, सीनोवा गियर एंड ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड, स्क्लिज डेस्क प्राइवेट लिमिटेड, फुलांबरी टेक्स्ट कोम प्राइवेट लिमिटेड, परम ग्रूप, एल आइ सी इंडिया, पीपल ट्री अनलाइन प्राइवेट लिमिटेड, 2050 हेल्थकेयर, बिरसा सिक्योरिटी दुमका जैसे नियोजको ने भाग लिया । इस मेले में कुल 557 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जबकि 248 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। इसके अलावे 244 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्टेड किया गया । मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी राहुल कुमार, धीरज प्रसाद, शैलेश सिंह व ललन दत्ता उपस्थित थे ।





