Search

May 13, 2026 3:59 am

सजनिपाड़ा गाँव मे 15 फरवरी को होने जा रहा है सत्संग सम्मेलन प्रवचन का एक दिवसीय आयोजन।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा प्रखंड के सजनिपाड़ा में एक दिवसीय मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सत्संग सम्मेलन की तैयारी जोरों पर ।जानकारी के अनुसार संजोजक अनिल पहाड़िया ने बताया कि 15 फरवरी को मानव उत्थान सम्मेलन सजनिपाड़ा गाँव मे ही आयोजन किया जाएगा जिसमे सत्संग प्रवचन करने महात्मा बाई महात्मा विभिन्न जगह देवघर, नोनीहाट,गोड्डा,दुमका के आश्रमो से आ रहे है जो प्रवचन सुनाएगा वही प्रवचन सम्मेलन का उद्देश्य सतपाल श्री महाराज के प्रवचनों को सुनाना है और ताकि लोग अपने रास्तो से भटके नही , परिस्थितियों के उतार चढ़ाव से घबराए नही उनके अच्छे समय आने की इंतजार करें, और बताया सतपाल महाराज का एक ही नारा है जागो भारत देश हमारा,जबतक आत्मा ज्ञान का न होगा मानव का कल्याण न होगा, इन सभी नारो के साथ पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधना ही हमारे प्रवचन का उद्देश्य है जिसको सुनने के लिए हमारे गांव के आदिम जनजाति सहित विभिन्न समुदाय के लोगों में काफी उत्साह है जिसे सफल बनाने के लिए हम सभी गांव के ग्रामीण एकजुट हैं जिसकी तैयारी और पंडाल हम सभी ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है और आगे भी इस प्रकार की प्रवचन क्षेत्र में सुनने को मिलेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!