राजकुमार भगत
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए सेक्टर पदाधिकारियों को ईवीएम कमीशनिंग संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।
रविन्द्र भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन पदाधिकारी व परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का ने मतदान के पूर्व ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवीपीएट की कमीशनिंग कैसे की जाती है, इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व डिस्पले यूनिट (वीवीपैट) की सिलिंग प्रक्रिया को भी बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारी- कर्मचारी ने ईवीएम कमीशनिंग के सभी बिन्दुओं पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से अधिकारी-कर्मचारियों ने अभ्यास भी किया।






