Search

May 4, 2026 12:03 pm

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र परिसर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बतौर प्रशिक्षक के रूप में मौजूद डब्ल्यूएचओ के डॉ शिरीष ने सुपरवाइजर को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर आवश्यक जानकारी दी। प्रशिक्षण के माध्यम से बताया कि पहला दिन 25 अगस्त बूथ डे के दिन पोलियो बूथ पर सत प्रतिशत बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। 26 एवं 27 अगस्त को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलानी है। मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुकेश बेसरा ने बताया कि आगामी 25 अगस्त से 27 अगस्त तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर उपस्थित सभी सीएचओ ,एएनएम एमपीडब्ल्यू को प्रशिक्षण में बताए गए तथ्यों के अनुरूप काम कर शत प्रतिशत अभियान को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया अभियान के तहत जीरो से पांच वर्ष तक के 22110 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। इसको लेकर क्षेत्र में 126 बूथ तीन ट्रांजिट बूथ में 32 सुपर वाइजर, 14 डिपो होल्डर एवं 258 भेक्सिनेटर अभियान के दौरान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक काम करके पल्स पोलियो की दवा पिलायेंगे। मौके पर ओमप्रकाश पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!