Search

June 17, 2026 5:22 pm

कृषि में ऊर्जा संरक्षण व उपयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बीते बुधवार को कृषि में ऊर्जा संरक्षण व उपयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा प्रायोजित कृषि क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण व उपयोग कार्यशाला में ज्रेडा के प्रतिनिधि प्रभाकर झा द्वारा उर्जा एवं जल संरक्षण पर प्रशिक्षण दी गई. उन्होंने सिंचाई एवं अन्य गतिविधियों के लिए पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा द्वारा संचालित एक ऊर्जा कुशल समाधान पीएम कुसुम योजना के कंपोनेंट, ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न तकनीक आदि की विस्तृत जानकारी दी गई. वही वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. संजय कुमार ने कृषि में प्राकृतिक संसाधन संरक्षण पर प्रकाश डाला. उन्होंने कृषि में उपयोग होने वाले मशीनों के उपयोग में ऊर्जा संरक्षण की बारीकियों को बताया. मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के ई. सुरेन्द्र सिंह मुण्डा, राहुल भट्टाचार्य, मदन मोहन मिश्रा, कृषक मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!