प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में रविवार को बीडीओ श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान बीडीओ श्रीमान मरांडी ने जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जाएगी। पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। ऐसे में कही भी कोई अफवाह फैले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को स करें।मौके पर मुखिया शिव टुडू, जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।






