Search

October 16, 2026 7:10 pm

मुहर्रम पर्व को लेकर थाना प्रभारी गौतम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ ) मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार को प्रभारी थाना प्रभारी गौतम कुमार दास की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाने एवं ताजिया जुलूस निकालने की अपील की गई। उन्होंने कहा डीजे में भड़काऊ गाना ना बजाएं।पालन नहीं करने पर अखाड़ा जुलूस के अध्यक्ष और वालंटियर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कहा कि कोई भी धर्म या मजहब हमें आपस में बैर करने की शिक्षा नहीं देती है।हमें आपसी भाईचारे के साथ सभी त्योहार मनाना चाहिए।किसी भी तरह के भड़काऊ मैसेज सोशल मीडिया नेटवर्क पर पोस्ट न करे।सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी। मौके पर एसआई सुर्य कुमार राम, एएसआई एस आर रजक, मकबूल अंसारी, मतीन अंसारी, अकबर अंसारी, अनिल मरांडी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!