राजकुमार भगत
शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत गठित सभी कोषांगों द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं अबतक की गई कार्रवाईयों के निमित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर गठित सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों से एक-एक कर उनके कोषांग अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। इनमें मुख्य रूप से कार्मिक कोषांग, वाहन कोषांग, ईवीएम कोषांग, स्वीप कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, एमसीसी कोषांग, पोस्टल बैलेट कोषांग, मीडिया कोषांग, एमसीएमसी कोषांग, इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग कोषांग, सामग्री कोषांग समेत अन्य कोषांगो की बारी-बारी बिंदुवार समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उक्त कोषांगों के संबंधित नोडल पदाधिकारी से किए जा रहे कार्यों की जानकारी लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी एसओपी का अनिवार्य रूप से सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं अपने अधीनस्थ पदाधिकारी/कर्मियों को अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी को सक्रिय भूमिका निभाते हुए सभी निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मौके पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार एवं संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।






