Search

June 15, 2026 3:08 pm

पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त ने किया चेक नाका का औचक निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने नगर थाना का किया औचक निरीक्षण।

नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो चोरी पर अंकुश लगाने एवं रात्रि पीसीआर वैन करे लगातार नगर थाना क्षेत्र का भ्रमण,पुलिस अधीक्षक 

सतनाम सिंह

पाकुड पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने रविवार देर शाम को किया नगर थाना पाकुड़ का औचक निरक्षण,औचक जांच के दौरान थाना में उपस्थित थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र में बढ़ते चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु PCR वाहन के अतिरिक्त मोटरसाइकिल से भी पेट्रोलिंग कर रात्रि में भ्रमणशील रहकर मुस्तैदी के साथ सतत निगरानी रखने एवं थाना प्रभारी को स्वयं भी रात्रि में भ्रमणशील रहने हेतु निर्देश दिया गया, पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा उपायुक्त पाकुड़ के साथ श्यामनगर स्थित दुर्गा मंदिर में हुए चोरी की घटना एवं मंदिर की सुरक्षा का जायजा लिया गया। इसके अतिरिक्त चांदपुर गांव स्थित मंदिर की सुरक्षा का भी जायजा लिया गया एवं मंदिर में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी/पुजारी/मंदिर प्रबंधक को मंदिर की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक पाकुड़ एवं उपायुक्त पाकुड़ द्वारा चांदपुर स्थित खनन चेकपोस्ट का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित दंडाधिकारी/सुरक्षाकर्मी को सभी खनिज लदा वाहनों का चालान सख्ती से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा की थाना क्षेत्र में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी किसी भी तरह का कोई अवैध काम नही चलने दिया जाएगा।

img 20240122 wa00012717847320651497208
img 20240122 wa0003524901243137958353
img 20240122 wa0004207043829989165853

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!