प्रशांत मंडल
हिरणपुर (पाकुड़): आदिवासी युवा क्लब द्वारा पाडेरकोला मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि झामुमो नेता विकास साहा ने किक मारकर किया। इस खेल में 16 टीम भाग ले रहा है। प्रारंभिक मैच एफ सी जो जो मिशन साहेबगंज व बेलकुली धरती ग्राम बर्दवान के बीच फुटबॉल मुकाबला हुआ। जिसमे साहेबगंज टीम विजयी हुआ।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ व विकसित होता है। उन्होंने खेल को एकता का प्रतीक बताते हुए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजक कमेटी को इस तरह के आयोजन कराने के लिए बधाई दी ताकि ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और निखार सके। झामुमो नेता विकास साहा ने कहा कि वे खेल को अपने कैरियर के रूप में चुने ताकि आगे चलकर न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर देश, राज्य और अपने जिले का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सोरेन खेल की विकास को लेकर कृत संकल्पित है। इस मौके पर धोवाडांगा मुखिया एंथोनी सोरेन , प्रधान जिशु हांसदा ,क्लब के अध्यक्ष जमीन हेम्ब्रम, सचिव जोसेफ टुडू, कोषाध्यक्ष सुनील हांसदा, बाजो हेम्ब्रम, किरानी सोरेन,नारायण साहा मुख्य रूप से उपस्थित थे।





