Search

May 10, 2026 10:56 pm

बीबीसी अर्जुनदहा मांझीटोला की और से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत बीबीसी अर्जुनदहा मांझीटोला की ओर से शनिवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के बीच फाइनल खेला हुआ ।इस प्रतियोगिता के फाइनल खेल में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो की युवा नेत्री उपासना मरांडी,झामुमो प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य पिंकू शेख शामिल हुआ । मुख्य अतिथि के पहुंचने से खेल कमिटी के द्वारा आदिवासी नाच गान गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया ।फाइनल खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फुटबॉल को आसमान में उछाल कर किया । वही फाइनल खेल बीर बजल वनम देहरी स्टार के बीच हुआ । जिसमे देहरी स्टार की टीम ने बीर बजल को टीम को एक गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया । वही विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में बड़ा खस्सी एवं उपविजेता टीम को छोटा खस्सी देकर पुरुष्कृत किया गया । वही मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दिए साथ ही आगे और भी बेहतर प्रदर्शन करने की बाते कही । इस मौके पर अनुपम मुर्मू, पिंकू शेख,मिल्टन शेख, टॉनिक शेख, रंटू शेख, रेजाउल शेख,मोती शेख,रायमन हंसना, सुलेमान हांसदा ,शिवचरण बेसरा, महादेव देहरी, सोनिया देहरी, साहेबराव, साहेब किस्कू, लदो दा, श्रीनाथ समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

img 20250301 wa00184924405113721377109
img 20250301 wa00191192828352641164233

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!