Search

May 4, 2026 6:27 am

खरीफ फसल को लेकर कर्मशाला का आयोजन किया गया।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा प्रखण्ड परिसर के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में खरीफ फसल कर्मशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मौजूद प्रखंड पशुपालन पदाधिकरी डॉ सुशील तिग्गा ने किसानों को बकरी पालन, सूकर पालन, बत्तख पालन, मुर्गी पालन एवं गौ पालन की योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया। प्रखंड कृषि पदाधिकरी नवीन कुमार गुप्ता द्वारा kcc, सॉइल हैल्थ कार्ड,बिरसा फसल विस्तार योजना, सिंचाई सम्बन्धित योजना की जानकारी दी तथा मोटे अनाज, दलहन, तेलहन, की खेती अधिक से अधिक करने का सलाह दिया। सहायक तकनीकी प्रबन्धक द्वारा किसानों को किसान समृद्धि योजना द्वारा मिलने वाले सोलर पंप सेट,मिलेट फसल जैसे ज्वार,बाजरा, मडुवा, कोदो, रागी आदि, फसलों से होने वाले लाभ एवं इन फसलों को ऊपजा कर मिलने प्रोत्साहन राशि का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही किसानों को टपक सिंचाई योजना, जानकारी दी गई इस कार्यशाला में मुख्य रूप से विभिन्न पंचायत के प्रगतिशील किसान एवं किसान मित्र एवं कर्मीगण उपस्थित हुए।

img 20240807 wa00137616510135258650516

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!