Search

October 10, 2026 11:16 am

अभाविप ने मनाई शहीद भगत सिंह जी की 117 वीं जयंती

राजकुमार भगत

पाकुड़। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ द्वारा भगत सिंह जी की 117 वी जयंती शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण अर्पित कर मनाई गई ।
इस अवसर पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यम भगत ने कहा कि भगत सिंह जी के जीवन उनके विचारों पर चलना यह अपने आप में एक नयें युग के निर्माण करने एवं, देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध होना आवश्यक है।
नगर मंत्री हर्ष भगत ने आजादी के महानायक भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़े कई प्रसंगों को इस मौके पर उपस्थित लोगों को अवगत कराया। कहा कि भगत सिंह हमेशा देशहित एवं राष्ट्र हित की बात करते थे और हमें भी अपने देश एवं एवं राष्ट्र हित के लिए काम करना है। यदि हमें भारत को एक महान राष्ट्र बनाना तो युवाओं को भगत सिंह जैसे देशभक्ति अपने अंदर उत्पन्न करनी होगी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!