Search

April 30, 2026 4:40 pm

अभाविप की छात्र गर्जना कार्यक्रम को लेकर चेंगड़ांगा ग्राम में बैठक

सुदीप कुमार त्रिवेदी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ द्वारा 25 सितंबर को राज्य सरकार द्वारा युवाओं के साथ वादा खिलाफी के विरोध में पाकुड़ शहर के सिद्धू कान्हू पार्क के निकट जिला स्तरीय छात्र गर्जना कार्यक्रम होना तय हुआ है। 25 सितंबर को जिले भर से आए छात्र छात्राएं शहर के हरिणडांगा हाई स्कूल मैदान में एकत्रित होंगे वहां से छात्र आक्रोश मार्च निकालते हुए सिद्धू कान्हू पार्क तक आयेगी जहां एक सभा होना तय हुआ है जिसमें छात्र नेतागण छात्रों को संबोधित करेंगे एवं सरकार द्वारा युवाओं के साथ की जा रही वादा खिलाफी को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विभाग संयोजक अमित साहा ने बताया कि शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में हमारा पाकुड़ बहुत पिछड़ा हुआ है अभी तक पाकुड़ में स्नातक से ऊपर पढ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं है पाकुड़ के के एम कॉलेज में पढ़ाई के नाम पर सिर्फ सर्टिफिकेट बांटने का काम चल रहा है। पाकुड़ जिले में ऐसे कई स्कूल है जो सिर्फ एक या दो टीचर के भरोसे पर चल रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पाकुड़ में शिक्षा क्षेत्र में अपना ध्यान आकर्षित करना कभी जरूरी समझा ही नहीं जिस वजह से आज पाकुड़ इस बदहाली की स्थिति पर पहुंच गया है। हम सभी युवा 25 सितंबर को एकत्रित होकर शिक्षा से जुड़ी प्रत्येक समस्या पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे और एक मांग पत्र उपायुक्त महोदय को सौंपेंगे। आभाविक पाकुड़ जिला एवं प्रत्येक विधानसभा स्तर पर गांव में जाकर बैठक कर युवाओं को जागरुक कर रही है इसी क्रम में आज चेंगाड़ांग में अपना यह बैठक संपन्न हुआ। मौके पर नगर मंत्री हर्ष भगत, विशाल यादव, विजय सिंह, राहुल शेख, कमरूदीन शेख, मोसिन अली, सरफराज खान समेत दर्जनों युवा उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!