Search

April 26, 2026 8:58 pm

अभाविप का मतदाता जागरण अभियान: महेशपुर में वोटर्स को जागरूक करने के लिए सघन अभियान

एस कुमार

अखिल भारतीय विद्याथी परिषद महेशपुर के कार्यकताओं के द्वारा मतदाता जागरण अभियान के नियमित बिरकिट्टी पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. जहां जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने बताया कि परिषद झारखंड भर में मतदाता जागरण अभियान के निमित्त शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर मतदाताओं को जागरुक कर रही है. वोट फॉर झारखंड और नोट को ना कहे के संदेश के साथ अभाविप सघन अभियान चला कर मतदाताओं को जागरुक कर रही है. कहा कि एक-एक मतदाताओं का मत लोकतंत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है. परिषद के कार्यकर्ता हर पंचायत और गांव स्तर में लोगों को जागरुक कर रहे हैं. महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में 23 छोटी बैठकों के माध्यम से अनेक कार्यकर्ताओं की जागरूकता समिति भी बनाई जा चुकी है, और आगे भी हर पंचायत और गांव स्तर पर ऐसी समिति बनाएं जाएंगे. जिससे मतदान के दिन एक मत छूट न सके. मौके पर राहुल मिश्रा , रंजू घोष , संजू घोष , राहुल कुमार , माणिक माल सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!