Search

May 5, 2026 3:36 am

बकाया राशि के विवाद में लड़की को खदान में धकेला, आरोपी गिरफ्तार

महेशपुर में बंद खदान में लड़की को जान से मारने की कोशिश, मां ने दर्ज करवाया मामला

एस कुमार

महेशपुर- रदीपुर ओपी अंतर्गत अर्जुनदाहा स्थित बंद पड़े खदान में बकाया राशि देने को लेकर एक लड़की को जान मारने की नीयत से खदान में धकेल देने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर जख्मी महिला की लड़की की रदीपुर- हुलियापाथर निवासी मां सोनाली बेसरा ने अर्जुनदाहा गांव के ही रिकिस किस्कु के खिलाफ जान मारने की नीयत से खदान में धकेल देने के आरोप में मामला दर्ज करवाई है. वादी ने बताया कि उसकी बेटी मनीषा सोरेन के साथ अपने माईके में रहती है. बताया कि बीते 22 अगस्त की शाम को गांव के ही रिकिस किस्कु ने बकाया राशि देने के लिए बुलाया. उसकी बेटी ने बकाया राशि लेने के लिए चली गई. इसके बाद वह रात भर नहीं लौटी. दूसरे दिन ग्रामीणों से सूचना मिली की गांव के ही एक बंद पड़े खदान में उसकी बेटी गिरी हुई है. ग्रामीणों के सहयोग से उसे खदान से बाहर निकाला गया. उसकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी. जहां जख्मी लड़की को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल ले जाया गया. जहां पर उसकी बेटी ने उसके साथ हुई घटना की आपबीती सुनाई. जख्मी लड़की ने बताई की बकाया राशि देने के नाम पर बंद पड़े खदान के तरफ बुलाया और खदान के ऊपर से धक्का दे दिया था. वही रदीपुर पुलिस ने मामले को लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रिकिस किस्कु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!