सुदीप कुमार त्रिवेदी
रविवार शाम झारखंड समाजसेवी संगठन ने गांधी चौक पाकुड़ स्थित प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय महिला कमिटी की बैठक आहुत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि युवा नेता अफीफ अमसल ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। अफीफ अमसल ने झारखंड समाजसेवी संगठन के पाकुड़ इकाई के उपस्थित महिला सदस्यों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही महिला कमिटी को पहले से अधिक सशक्त बनाने हेतु कई दिशा निर्देश भी दिए ।युवा नेता अफीम असल ने सभा में उपस्थित सदस्यों को 2009 से 14 में पूर्व विधायक अकिल अख्तर के कार्यकाल और क्षेत्र के विकास में किए गए योगदान का जिक्र भी किया तथा आने वाले विधानसभा में अकिल अख्तर को पुनः जीत दिकर विधानसभा भेजने हेतु महिलाओं को प्रेरित ही किया। मौके पर लखी कुमारी सिंह,सकीना खातून, सावित्री, सेखा बीबी, साकेरा बीबी, पुनिती दास, सहित काफी संख्या में महिला कार्य करता उपस्थित रहे।







