Search

July 23, 2026 11:22 pm

नशेड़ियों की धमकी से सहमे आदिम जनजाति के बच्चे, स्कूल छोड़ प्रखंड कार्यालय में ली शरण

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। अमीरजोला पहाड़ स्थित आश्रम स्कूल परिसर में संचालित वीर शिबू सोरेन मेमोरियल इंग्लिश मीडियम निजी विद्यालय में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब कथित रूप से नशे में धुत कुछ युवकों ने विद्यालय में रह रहे आदिम जनजाति के बच्चों को रात में उठाकर ले जाने की धमकी दी। धमकी से डरे-सहमे बच्चे स्कूल छोड़कर सीधे प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंच गए और वहां शरण ली। घटना की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना के एएसआई निर्मल कुमार राय और अमित कुमार राय प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बच्चों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस को देखते ही कई बच्चे रो पड़े और कथित धमकी की पूरी आपबीती सुनाई। विद्यालय संचालक विकास देहरी ने बताया कि घटना को लेकर थाना में लिखित शिकायत देने की तैयारी की जा रही है, ताकि आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई हो सके। बताया गया कि गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे बच्चे भोजन के बाद विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक विद्यालय परिसर पहुंचे और बच्चों को रात में उठाकर ले जाने की धमकी दी। घटना के बाद से विद्यालय में रहने वाले आदिम जनजाति के बच्चों में दहशत का माहौल है।

img 20260723 wa00744186315514229601697
img 20260723 wa00737072438987027728006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!