Search

October 26, 2026 12:40 pm

एयरफोर्स के जवान ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एयर फोर्स के एक जवान ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक का नाम राहुल कुमार आनंद बताया जा रहा है। मामला हिरणपुर थाना क्षेत्र के बाजार की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक राहुल घर का एकलौता चिराग था। 2018 में उसकी नौकरी हुई थी और अभी उसकी पोस्टिंग अमृतसर में थी। परिजन सहित पुलिस को यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो उसने ऐसा कदम उठाया, यह किसी को भी समझ नहीं आ रहा है।घटना की सूचना के बाद हिरणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!