Search

April 27, 2026 9:13 pm

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आसराफुल शेख ने खरीदा नामांकन पत्र।

शिक्षित, अनुभवी और युवा प्रत्याशी आसराफुल शेख पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव।

बजरंग पंडित

पाकुड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आसराफुल शेख ने नामांकन पत्र खरीद लिया है। यह चौथी बार है जब आसराफुल शेख टीएमसी पार्टी से चुनावी मैदान में हैं। आसराफुल शेख पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से सबसे शिक्षित (एमए, एलएलबी), अनुभवी, मिलनसार और युवा प्रत्याशी हैं। वे पेशे से अधिवक्ता हैं और इस बार तृणमूल कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में है।
आसराफुल शेख की शिक्षा और अनुभव को देखते हुए, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को एक मजबूत और योग्य प्रत्याशी मिला है। अब देखना होगा कि वे अपनी प्रतिभा और क्षमता के बल पर कितनी सफलता प्राप्त करते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!