Search

April 26, 2026 10:43 am

सभी मतदान केंद्र तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित।

बजरंग पंडित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के संबंध में बताया गया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड रांची द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले के सभी मतदान केंद्रों को बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, सुगंधित तम्बाकू के किसी प्रकार के उपयोग से मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने इस संबंध में सभी नोडल अधिकारी, सभी कोषांग एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार, कल्याण विभाग द्वारा जारी विभिन्न बिंदुओं के अनुपालन हेतु समुचित दिशा निर्देश दिया है। वहीं उन्होंने विशेष रूप से प्रशिक्षण कोषांग को निर्देश देते कहा है कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी मतदान कर्मियों को उक्त अभियान के संदर्भ में प्रशिक्षित किया जाय ताकि मतदान के दिन सभी मतदान केंद्र पूर्ण रूप से तम्बाकू मुक्त क्षेत्र रहे। आम लोगों तक यह संदेश पहुंचाने के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर तम्बाकू निषेध बैनर लगाए जा रहे हैं तथा अन्य माध्यमों से भी व्यापक प्रचार प्रसार किये जा रहे हैं। आज सभी बूथों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं यह बूथ/ भवन तम्बाकू मुक्त है।

img 20241109 wa0017379659723396650070

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!