सुदीप कुमार त्रिवेदी
भारत के संविधान निर्माता, विश्वविद्यालय एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह के उपलक्ष में भीमराव अंबेडकर विचार मंच पाकुड़ की ओर से अंबेडकर चौक पर बाबा साहब का आदमकद प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया, और मंच के पदाधिकारी के द्वारा बाबा साहेब के जीवन एवं बिचार चंद शब्दों में रखा गया एवं सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में इलाज रत पुरुष महिला एवं गर्भवती महिलाओं के बीच डॉ मनीष कुमार एवं डॉ अमित कुमार की उपस्थिति में फलो का वितरण किया गया। बाबा साहब के जयंती के उपलक्ष में मंच के वरीय पदाधिकारी अजीत कुमार रविदास, भूतनाथ रजक, इंद्रजीत राम, कार्तिक रजक, दीपक दास, विनोद पासवान, प्रीतम हाजरा, राजेश रजक, नवीन गुप्ता, अभिषेक कुमार एवं मंच के संयोजक सुजीत विद्यार्थी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।





