Search

October 7, 2026 5:56 pm

अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

अमर भगत

अमड़ापाड़ा बासलोई नदी व डुमरचिर नदी में छठ घाट का मंगलवार को पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने स्थलीय निरीक्षण कर उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। आस्था के महापर्व सूर्योपासना पर छठ व्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं को पूजा में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो जिसे देखते हुए वहां की साफ-सफाई व्यवस्था को देखकर लोगों को निर्देश दिया कि नदी के गहरे पानी की तरफ बैरिकेडिंग कर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए।और कहा कि पर्व में व्रती महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए टेंट आदि की सुदृढ़ व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही ग्रामीणों ने बताया छठ महापर्व पर डूबते हुए व उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा करते हैं। और यहां श्रद्धालु की भीड़ उमड़ती हैं।
मौके पर संजय भगत,चिंटू,सौरव,अरुण आदि थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!