अक्षय कुमार
रांची। रविवार को मेकान कॉलोनी स्थित, शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में विश्व सनातन मंच झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमंत अजय सिंह की अध्यक्षता में रांची नगर निगम क्षेत्र के समस्त हिन्दू वादी संगठनों के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक “सनातन धर्म पंचायत”के रूप में आयोजित हुई। विचार मंथन में राष्ट्रीय हिन्दू संगठन झारखण्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ के. डी शरद ने आयोजित पंचायत में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।


वहीं मौके पर अखंड भारत के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, हरे कृष्ण पांडेय, रोहित कुमार, बासुकीनाथ पाठक, संतोष कुमार मिश्रा, श्रीमंत सुधीर कुमार सिंह, श्रीमंत विश्वजीत सिंह, सुभागा शोभा देवी, सुभागा विद्यावती देवी, श्रीमंत धर्मेंद्र कुमार राय और सुभागा राज किरण ने अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय हिन्दू परिषद , सनातन एकता मंच, और राष्ट्रवादी पार्टी के सक्रिय सदस्यों ने भी अपने विचार के माध्यम से दर्जनों महत्वपूर्ण मुद्दे को सामने रखने का काम किया। सभी हिन्दूवादी संगठऩों ने एकमत से स्वीकार किया कि सभी संगठन एक मंच पर आकर सनातन धर्म संस्कृति को संरक्षित करे। विशेष चिंतन के दौरान संगठनों ने कहा कि भारत के लाखों मंदिरों पर से सरकारी नियंत्रण खत्म कर उससे होने वाले दान एवं अन्य क्षेत्रों से आय को सनातन वर्ग के हित में लगाया जाय।

जैसे कि मंदिर परिसर में गौशाला और विद्यार्थियों के शिक्षालय, पुस्तकालय और धार्मिक शास्त्र अध्ययन केंद्र की व्यवस्था हो। जो आसामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति अथवा समाज हैं उनके कल्याण और विकास में हिन्दू मठ- मंदिरों के लिए समर्पित चढ़ावे को खर्च करना अनिवार्य रूप से सरकार प्रतिबंधित करे। मौके पर सभी सनातन समाज के संगठनों ने अपने समाज से सामाजिक बुराइयों को दूर करने एवं देश अथवा समाज हित में काम करने की अपील की।





