बजरंग पंडित
Also Read: शांति, स्वच्छता और पर्यावरण का संदेश लेकर पाकुड़ पहुंचे पर्वतारोही, उपायुक्त से की मुलाकात
महेशपुर प्रखंड के सभागार में गुरूवार शाम को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव के अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सीआरपी के साथ एक अहम बैठक की. बैठक में महेशपुर प्रखंड के 195 मतदान केंद्र में विद्युत सेवा, पानी, शौचालय और दिव्यांग मतदाता को आने जाने की विधि व्यवस्था दुरूस्त कैसे हो इसको लेकर रणनीति तैयार कर आवश्यक निर्देश दिये. वही मतदान केंद्र के अधिकतर शौचालय गंदगी का अंबार लगे होने को लेकर सीआरपी को निर्देश दी गई कि जल्द से जल्द शौचालय की सफाई करवाकर उपयोग युक्त बनाई जाय. मौके पर प्रखंड सहायक निर्वाचक पदाधिकारी सह सीओ संजय कुमार सिन्हा, बीपीआरओ प्रसनेजित मंडल, सायम अख्तर, कनिय अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे।





