Search

October 25, 2026 6:56 am

शिक्षकों को मतदान के लिए प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें दिलाया गया शपथ।

राजकुमार भगत

डीएवी स्कूल में बुधवार को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह स्वीप नोडल पदाधिकारी राहुल कुमार, एडीपीओ जयेन्द्र मिश्रा एवं एसएमपीओ पवन कुमार के द्वारा प्राचार्य, शिक्षकों व कर्मचारियों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की। एडीपीओ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम सभी को मतदान करना चाहिए। लोकतंत्र के इस महाकुंभ में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए। लोकतंत्र में एक अच्छी सरकार हमारा अधिकार है, लेकिन इसके सरकार के लिए वोट करना हमारा कर्तव्य है। साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

img 20240320 wa00197637132014328393060

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!