एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के तेलियापोखर गांव के समीप सोमवार की रात को सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को एक अनियंत्रित बाइक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार तेलियापोखर गांव निवासी पोलुश हांसदा 30 थाना क्षेत्र के रोलाग्राम साप्ताहिक हटिया से अपना घर बाइक में सवार होकर लौट रहा था. इसी दरम्यान सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को देख बाइक चालक पोलुश हांसदा ने अपना नियंत्रण खो बैठा. और ट्रैक्टर के पीछे जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. वही घटना स्थल से आसपास के लोगों ने घायल युवक को महेशपुर अस्पताल पहुँचाया. जहां चिकित्सकों ने घायल युवक की प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए पश्चिम बंगाल रैफर कर दिया।





