Search

October 18, 2026 1:32 am

आमसभा के माध्यम से हुआ आंगनबाड़ी सहायिका का चयन।

सतनाम सिंह

पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत झीकरहाटी पश्चिम के कुनाई टोला के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। सहायिका का चयन को लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पाकुड़ सविता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका प्रनति दास, मुखिया आबू ताहीर, एएनएम प्रेमलता सिन्हा, प्रधानाध्यापक नसीम अख्तर, समिति खादीजा बीबी, वार्ड सदस्य अजय कुनाई की उपस्थिति में आमसभा हुआ। सहायिका पद के लिए पांच आवेदन प्राप्त हुआ था। उसमें शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सभी अभ्यर्थियों का अंक निर्धारण किया गया। सर्वसम्मति से आवेदिका सन्मानि कुनाई (मैट्रिक उत्तीर्ण) का चयन सहायिका पद हेतु किया गया।
ज्ञात हो कि उक्त केंद्र की सहायिका की मृत्यु के कारण केंद्र रिक्त था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!