Search

May 10, 2026 12:46 pm

आक्रोशित ग्रामीणों ने व्यक्ति की मौत के बाद मुआवजा को लेकर सड़क जाम करते हुए पुलिस पर किया पथराव व मारपीट।

हाइवा की चपेट में आने से हुई व्यक्ति की मौत को लेकर ग्रामीणों ने किया पुलिस के साथ बवाल,पुलिस ने किया लाठीचार्ज।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धर्मपुर गोड्डा मुख्य सड़क चटाणी के समीप शनिवार देर शाम हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति के मौत हो गया। जानकारी के अनुसार सिमलोंग ओपी क्षेत्र के तीतलीपहाड़ गांव निवासी देवा पहाड़िया 40 वर्ष,चटकम में लगने वाले साप्ताहिक हटिया से टेम्पो में सवार होकर चटनी मोड़ पर उतरकर सड़क पार कर रहे थे कि गोड्डा कि ओर से तेज रफ्तार से आ रहे हईवा संख्या जेएस 16 ए 3123 के चपेट में आ गया,जिससे देवा पहाड़ियां का मौत घटना स्थल पर ही हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुवावजे की मांग को लेकर धर्मपुर गोड्डा मुख्य सड़क को जाम कर पुलिस से भिड़ गया। इस दौरान लोगो ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई एवं पथराव भी किया। जिससे ओपी प्रभारी सहित तीन अन्य पुलिस कर्मी चोटिल हो गए।इसके जवाब में सिमलोंग पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए जाम कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया तब जाकर करीब तीन घंटे बाद सड़क को जाम से मुक्त कराया। फिर मृतक के परिजनों से वार्तालाप कर दाह संस्कार के लिए बीडीओ श्रीमान मरांडी द्वारा तत्काल 10हजार रूपए नगद राशि दिए।ओपी प्रभारी सर्वदेव राय ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ बजे दिया गया है।साथ ही हाइवा चालक इस्लाम शेख का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में पाकुड़ भेज दिया गया है।पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है।

img 20240721 wa01034506315477049493539

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!