राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड): सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हिरणपुर की ओर से मंगलवार देरशाम अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विधिवत् उद्घाटन समिति के मुख्य यजमान भानु साहा, उपाध्यक्ष शंभु साहा, उप मुखिया मुन्ना भगत, मनिष स्वर्णकार, प्रदीप साहा, दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जहाँ हिरणपुर में पहली बार हो रहे अंताक्षरी प्रतियोगिता में दर्शक काफी उत्साहित दिखे। जिसमे 10 टीम ने भाग लिया। संचालन गीतों की सुरीली आवाज के साथ दीपक भगत व विश्वजीत सेन ने किया। दोनों के गीत दिल में हो तुम आंखों में तुम दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं दीपक भगत द्वारा गाया गीत तेरे दर पे ओ मेरी मैया तेरे दिवाने आये हैं दर्शक थिरक उठे। इसी बीच पाकुड़ से विशेष कार्यक्रम के लिए पधारे प्रसिद्ध भजन गायक रंजित राणा ने अपने भजनों से चार चांद लगा दिया, दर्शक भाव भिभोर हो उठे। इस कार्यक्रम के जज की भूमिका में हिरणपुर के संगीत के दूनिया के बेहतरीन जोड़ी दिनबंधु पाल एवं लखन सिंह ने निभाई, दर्शकों के मांग पर दोनों के द्वारा गाया गाना सलामत रहे दोस्ताना हमारा शानदार रहा। पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक साहा ने बताया कि सप्तमी को कलकत्ता की डांडिया टीम के द्वारा लगातार तीन दिनों तक अब डांडिया की धुम रहेगी। अंताक्षरी में प्रथम दोलन कर्मकार , दीपा दत्ता , अंतरा देवी , वर्षा कुमारी द्वितीय व अभिषेक तिवारी , गौरव अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।






