Search

May 13, 2026 1:27 pm

असामाजिकतत्वों ने देवी-देवताओं की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त,गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

 

पतरातु(रामगढ़)। सौंदा बस्ती के शिव मंदिर में बीते रात शरारती तत्वों के द्वारा भगवान शंकर,गणेश जी और मां पार्वती की मूर्ति को खंडित कर दिया गया हैं। इस घटना के बाद सूचना मिलते ही आसपास के आक्रोशित लोगों ने असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और भुरकुंडा पतरातु मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि रामगढ़ के पतरातू प्रखंड अंतर्गत सौंदा बस्ती में बीते रात शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति को खंडित कर हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया गया हैं। सुबह इसकी जानकारी जैसे ही सौंदा बस्ती के लोगों को मिली,बस्ती के लोगों के द्वारा भुरकुंडा पतरातू मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया गया। सड़क को जाम करने वाले गुस्साए ग्रामीणों ने कहा की जिन कायरों के द्वारा रात के अंधेरे मे यह घिनौना काम किया गया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाने में इस संदर्भ में आवेदन देकर पुलिस को घटना को अंजाम देने वाले असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। वही पुलिस सौंदा बस्ती शिव मंदिर पहुंचकर पूरे मामले को लेकर जाँच कर रही है वही पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम हटा दिया गया है। गौरतलव है किस इस प्रकार की घटना विगत कुछ महीनो में झारखंड के कई स्थान पर हो चुकी है कुछ महीने पहले ही पहली घटना बोकारो जिला के ललपनिया,दूसरी रांची जिला के मुड़मा एवं यह तीसरी घटना रामगढ़ के पतरातू में घटी है। विभिन्न हिंदू संगठनों एवं आक्रोशित लोगों का रामगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त से मांग है कि इस घटना की जांच कर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दे अन्यथा हिंदू संगठन सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।

WhatsApp Image 2024 02 04 at 4.23.18 PM WhatsApp Image 2024 02 04 at 4.23.11 PM

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!