Search

May 4, 2026 8:30 pm

झालसा रांची के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता अभियान के तहत कई बुजुर्ग महिलाओं को दिलाया गया लाभ

पैरा लीगल वाॅलिंटियर नीरज कुमार राउत के लिए विधिक जागरूकता अभियान, मतलब मानव सेवा

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में पाकुड़ जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता अभियान के क्रम में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स नीरज कुमार राउत को डोर टू डोर साप्ताहिक जागरूकता के दौरान दो ऐसे बुजुर्ग महिलाएं मिली जिन्होंने 15 से 20 साल पूर्व अपने पति को खो चुकी थी एवं वैधव्य का जीवन निर्वाह कर रही थी, परंतु सटीक जानकारी के अभाव में दोनों वृद्धावस्था को प्राप्त महिला विधवा पेंशन के लाभ से वंचित थी। उम्र दोनों बुजुर्ग महिलाओं के अलावा कल्पना देवी की उम्र लगभग 70 पार है जबकि दूसरे आलती देवी का 65 पार है । एक छोटी अलीगंज दूसरा धनुषपूजा की निवासी हैं । दोनों ने विधिक सहायता केंद्र प्रखंड परिसर पाकुड़ पीएलवी नीरज कुमार राउत को अपनी आपबीती सुनाई । आज विगत साल भर से पेंशन का लाभ ले रही है, दोनो ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ और पीएलवी के प्रति आभार व्यक्त किया । वर्तमान में जिला विधिक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर कई ऐसे जरूरमंद को लाभ लगातार दिलाया जा रहा है और इसी क्रम में एक और लाचार गरीब हेमसागर केवट जो चार वर्षों से वृद्धा पेंशन से वंचित था उनको चिन्हित कर पीएलवी नीरज कुमार राउत के सहयोग से आवेदन अंचल कार्यालय में जमा कराया गया। ऐसे कई विकलांग लाचार गरीब को पेंशन का लाभ दिलाया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!