Search

October 19, 2026 10:07 am

अतुल कुमार ने लिया संकल्प “पूरे पाकुड़ में होगी वृक्षारोपण–फैलेगी हरियाली”

राजकुमार भगत

पाकुड़। आए दिन तापमान के स्तर में बढ़ोतरी और वृक्ष की अंधाधुंध कटाई को लेकर समाज के मध्यम वर्गीय युवा अतुल कुमार ने पूरे शहर को वृक्षों से आच्छादित करने का संकल्प लिया है । इस कड़ी में आज उन्होंने पांच फलदार वृक्ष लीची, आम आदि के पौधे से इसकी शुरुआत की । उन्होंने बताया की प्रकृति प्रेम उन्हें बचपन से है, वृक्षों के बीच रहना उनका शौक सा बन गया है । बढ़ते पर्यावरण असंतुलन और बढ़ते तापमान से निजात पाने के लिए एसी विकल्प नहीं हो सकता है , विकल्प है तो पेड़ पौधे हैं । हमे अपने आसपास प्रति व्यक्ति कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ताकि तापमान में गिरावट के साथ–साथ शुद्ध हवा भी मिल सके । बातों ही बातों में उन्होंने बताया की ऐसे नेक कार्य की प्रेरणा उन्हें उनके छोटे मामा नीरज मिश्रा एवं बड़े भाई अमन ठाकुर से मिली है । साथ ही उन्हें ऐसे नेक कार्य हेतु पत्नी का भरपूर सहयोग मिलता है । बातों ही बातों में अतुल ने बताया की जॉब करने की वजह से प्रतिदिन पेड़ लगाना तो संभव नहीं है परंतु हरेक रविवार वे ऐसा अवश्य करेंगे एवं लगाए गए पेड़ में सुबह प्रतिदिन पानी देना वे सुनिश्चित करेंगे । आगे उन्होंने बताया की सड़क किनारे पेड़ लगाने हेतु वे सरकारी स्तर पर अनुमति लेने की बात भी कह रहे हैं, साथ ही समाज के हरेक व्यक्ति से एक पेड़ दान करने की बात भी कही । उन्होंने कहा की समाज में ऐसे बहुत व्यक्ति हैं जो पर्यावरण के लिए कार्य करना चाहते हैं पर समयभाव की वजह से ऐसा नहीं कर पाते । ऐसे व्यक्ति, ऐसे पर्यावरण प्रेमी सिर्फ एक पेड़ और उसके रक्षार्थ एक जाली दान करें मैं उनके हिस्से का पेड़ लगाने को तैयार हूं । उनकी मनसा है की ये मुहिम पूरे भारत तक पहुंचे और हरेक युवा इस पुनीत कार्य के साथ जुड़े ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!