Search

July 19, 2026 12:33 am

बाल विवाह, तस्करी और पलायन के खिलाफ जागरूकता, बच्चों की शिक्षा पर जोर।

मोहनपुर गांव में पिरामल टीम और पीसीआई-यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से महिला सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही और गांव स्तर पर बच्चों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम, पलायन, बाल शोषण और बाल तस्करी जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने इन कुरीतियों के दुष्परिणामों को रेखांकित करते हुए महिलाओं को सतर्क रहने और समय पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को बच्चों की सुरक्षा, समुदाय की निगरानी व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत रिपोर्टिंग के महत्व के बारे में बताया गया। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए उपलब्ध स्पॉन्सरशिप और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी साझा की गई, ताकि बच्चों की पढ़ाई बीच में न छूटे और ड्रॉपआउट कम हो। सभा के अंत में उपस्थित महिलाओं ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने, बाल अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने और गांव में सुरक्षित माहौल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!